देहरादून। भानियवाला क्षेत्र मे एक युवक द्वारा किये गए आत्महत्या के मामले मे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का नाम सामने आने पर भाजयुमो ने हिमांशु चमोली को पद मुक्त कर दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत ने जारी विज्ञप्ति मे बताया कि मीडिया की सुर्खियों मे आने के बाद संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की है।
गौरतलब है कि भानियवालाक्षेत्र के युवक ने कथित रूप से खुद को गोली मारने से पहले एक वीडियो शोसल मीडिया पर अपलोड किया था जिसमे उसने अपनी मौत की वजह हिमांशु चमोली को बताया। युवक ने खर्च का व्योरा भी साझा किया जिसमे बताया कि एक जमीनी विवाद को खत्म करने के एवज मे उससे कई मौकों पर 40 लाख के लगभग ले लिए और अब उससे दूरियाँ बना रहा है। वह हताश और निराश है और हिमांशु चमोली ने उसे आज इस स्थिति मे पहुंचाया। वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमे तमाम तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।
