देहरादून। पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का रविवार रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर दौड़ गयी। वे अपने पीछे पत्नी,पुत्र-पुत्री व वृद्ध बीमार मां को छोड़ गए। मूलतः कोटद्वार निवासी विकास धूलिया बीते तीन दशक से अधिक समय से दैनिक जागरण से जुड़े थे। उनकी आयु मात्र 55 साल थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धूलिया के देहराखास स्थित घर पहुंचे और परिजनों ढांडस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इस मौके पर बड़ी संख्या मे पत्रकार मौजूद थे।