भारतीय सेना ने नाकाम किये पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन हमले

दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान मे आतंकियों के ठिकाने पर की गयी एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के शहरों पर हमला करने की कोशिश को भारतीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर की ओर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया हैं।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को हवा में रोककर नष्ट कर दिया। भारत की तरफ से कई ड्रोनों को भी नष्ट किया गया है। पाकिस्तान की हमले की नाकाम कोशिश के बाद जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया।

पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों – आरएस पुरा, अरनिया, सांबा, हीरानगर पर भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश की. आरएस पुरा, अरनिया, सांबा, हीरानगर में आठ मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें वायु रक्षा इकाइयों ने रोक दिया।

रात 9 बजे के आसपास जम्मू से जोरदार धमाके सुनाई दिए। पंजाब के फिरोजपुर और गुरुदासपुर तथा पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी ब्लैकआउट घोषित किया गया है।

पाकिस्तान के द्वारा दागी गयी मिसाइल और ड्रोन को डिफस सिस्टम ने हवा मे ही मार गिराया गया। पाकिस्तान के कुछ लड़ाकू विमान भी मार गिराए जाने की खबर है। वहीं भारत ने भी जबाबी हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *