उत्तरकाशी के गंगनानी मे हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत

देहरादून। जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे मे 6 लोगों की मौत हो गयी।

आज सुबह एयरोट्रांस कंपनी हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से चारधाम यात्रियों को लेकर यमुनोत्री के लिए उड़ान भरी थी। यमुनोत्री के खरसाली हेलीपैड के बाद यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री के लिए निकला,जहां उसे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचना था। हर्षिल जाते वक्त उत्तरकाशी के गंगनानी में अचानक यह क्रैश हो गया।

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके की ओर रवाना हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर दुर्गम स्थान पर जंगल में गिरा है। यह उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है। चारधाम यात्रा के दो धाम यमुनोत्री और गंगोत्री के लिए इस बार नया हेलीपैड बना है। जहां से तीर्थयात्री चारों धामों के लिए उड़ान भर सकते हैं।

इन दिनों उत्तराखंड में मौसम भी खराब है। उत्तराखंड में आज मौसम को लेकर भी मौसम विभाग की ओर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *