सेना के एयर स्ट्राइक मे आतंकी मसूद के परिवार का सफाया

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की गई एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया कंधार विमान हाईजेक के मास्टर माइंड मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए है।

मसूद अजहर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि बहावलपुर में हुए भारतीय हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए हैं।

बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक मसूद अजहर ने बयान जारी कर बताया कि मरने वालों में उसकी बड़ी बहन और उसका पति, मसूद अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, मसूद की एक भतीजी और उसके पांच बच्चे शामिल हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकी मसूद के तीन करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। इनके अलावा एक सहयोगी की मां की मौत भी हुई है।

अजहर मसूद संसद हमले के अलावा पठानकोट-पुलवामा हमले का भी मास्टरमाइंड है। भारत में एक नहीं बल्कि कई आतंकी हमलों के लिए वह जिम्मेदार है। संसद हमले के अलावा मसूद 2016 में हुए पठानकोट हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, मसूद ने भारत पर हमलों के लिए जैश-ए-मोहम्मद के कैडर का इस्तेमाल किया था। उसने 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि और 2019 में पुलवामा में CRPF के जवानों पर भी हमला करवाया था।

इसके अलावा मसूद 2016 में उरी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय कॉन्सुलेट पर अटैक का भी जिम्मेदार भी है।

गौरतलब है कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर’ रात एक बजकर पांच मिनट और एक बजकर 30 मिनट के बीच चलाया गया। इस दौरान आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर मिसाइल हमले किए और नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। भारत की स्ट्राइक की जद में पीओके में पांच और पाकिस्तान में चार आतंकी ठिकाने आए। हमले मे आतंकियों के लॉन्च पैड नेस्तनाबूत किये गए और कई आतंकियों के मरने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *