50 महिलाओं को बांटे निशुल्क गैस चूल्हे
डोईवाला। स्पर्श गंगा अभियान के तहत सशक्त महिला सशक्त भारत के निमित्त जरूरतमंद मातृशक्ति को निशुल्क गैस चूल्हा वितरण किया गया। नगर पालिका सभागार में गैस चूल्हे वितरण करते हुए स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने कहा कि देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व जरूरतमंद महिलाओं की मदद करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं से अपने कार्यो के अलावा पर्यावरण व स्वच्छ गंगा के लिए भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान लगातार जरूरतमंदों के लिए कार्य करता आ रहा है ।
नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान लगातार जनहित के कार्य करता आ रहा है। इसका लाभ आम जनता मिल रहा है ।वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी स्पर्श गंगा अभियान के कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भट्ट, सभासद विनीत राजपूत, सुंदर लोधी, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।