दायित्वों को लेकर मंथन,15 अगस्त के बाद खुल सकता है पिटारा – News Debate

दायित्वों को लेकर मंथन,15 अगस्त के बाद खुल सकता है पिटारा

देहरादून। सत्तारूढ़ भाजपा मे अब दायित्वों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए हाईकमान सीएम सहित संगठन से फ़ीड बैक ले रहा है।

प्रदेश मे नये अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ताजपोशी के बाद अब नयी कार्यकारिणी का गठन भी होना है। बताया जाता है कि संगठन मे इसे लेकर भी तेजी से राय सुमारी चल रही है। भाजपा मुख्यमंत्री कुमायूँ से और अध्यक्ष गढ़वाल से तय कर क्षेत्रीय संतुलन बना चुकी है। मदन कौशिक के कार्यकाल को इस वजह से विस्तार नही मिल पाया और पार्टी मे क्षेत्रीय संतुलन की मांग भी उठ रही थी। वहीं अध्यक्ष पद पर पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाया है और अब
सभी जिलों मे सभी वर्गों को तरजीह मिले इसे लेकर अब मंथन चल रहा है। वही कुछ लोगों को सरकार मे दायित्व भी दिये जाएंगे। पार्टी के सामने निकाय चुनावो के बाद 2024 का संसदीय चुनाव भी है और संगठन का फोकस आगामी चुनावो को लेकर मजबूत टीम बनाना है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो मे शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओ से इस बारे मे वार्ता हो चुकी है। हाई कमान द्वारा अब संगठन की भी अब राय ली जाएगी। बताया जाता है कि पहले दायित्वों पर फैसला किया जाएगा और जिन लोगो को दायित्व नही दिये जाने है उन्हे संगठन मे लिया जाएगा। इसके लिए संगठन स्तर से भी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर सब कुछ रणनीति के अनुरूप रहा तो 15 अगस्त के बाद दायित्वों का बँटवारा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *