क्रॉस वोटिंग पर भाजपा बोली,अन्तरात्मा की आवाज पर हंगामा क्यो?

देहरादून। एक ओर राष्ट्रपति के चुनाव मे अपनो की बेवफाई से कांग्रेस हलकान है तो दूसरी ओर भाजपा इस पर चटकारे लेने मे पीछे नही है। भाजपा अब कांग्रेस विधायक के वोट को उनकी अंतरात्मा की आवाज और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के आह्वान का प्रभाव बता रही है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट मे कहा कि काँग्रेस समेत विपक्ष के उम्मीदवार श्री यशवंत सिन्हा जब स्वयं ही सांसदों और विधायकों से अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने की अपील कर रहे थे, तो उत्तराखंड के एक कॉंग्रेसी विधायक का अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर आदिवासी समुदाय का गौरव और मातृ शक्ति की प्रतीक श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को वोट देने पर इतना हंगामा कांग्रेस मे क्यों मचा है ?

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *