खानपुर विधायक उमेश शर्मा को कोर्ट ने दी बेल, चैंपियन जेल

देहरादून। खानपुर विधायक उमेश शर्मा को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम को पुलिस ने उमेश को रोशनाबाद कोर्ट मे पेश किया। कोर्ट ने 40 40 हजार के दो जमानती लेने के बाद उन्हें जमानत दे दी।

उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक प्रंणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कुंवरानी देवयानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार 25 जनवरी रात को करीब 9 बजे के करीब उमेश कुमार उनके महल और कैंप कार्यालय पर आए थे। इस दौरान उमेश कुमार ने उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया था। कुंवरानी देवयानी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि रविवार को कुँवर प्रणव सिंह समर्थकों ने विधायक उमेश के आवास पर गोली चलायी जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले मे कोर्ट ने चैंपियन को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *