श्रीनगर मे मायूस भाजपा को कोटद्वार मे शैलेंद्र रावत ने दिलाई राहत – News Debate

श्रीनगर मे मायूस भाजपा को कोटद्वार मे शैलेंद्र रावत ने दिलाई राहत

देहरादून। पौडी जनपद के दो नगर निगम मे से एक कोटद्वार मे भाजपा को जीत हासिल हुई, जबकि श्रीनगर मे उसे निराश होना पड़ा।

मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत को कुल 38200 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की रंजना रावत को 14300 मतों से पराजित किया। कोटद्वार नगर निगम मे भाजपा के खाते मे पहली बार जीत आयी है।

दूसरी ओर पहली बार नगर निगम के लिए हुए चुनाव में श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी जीत का परचम लहरा कर महापौर चुनी गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय को 1639 मतों से पराजित किया। निर्दलीय आरती को 7959 व भाजपा प्रत्याशी आशा को 6320 मत मिले। आरती भाजपा से बतौर बागी प्रत्याशी मैदान मे उतरी और जीत हासिल की। श्रीनगर मे मिली हार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के लिए झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *