देहरादून। भाजपा ने मेयर पद के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अभी देहरादून नगर निगम मेयर प्रत्याशी घोषित नही किया गया है। कोटद्वार से पार्टी ने शैलेंद्र रावत को प्रत्याशी बनाया है। अभी 5 निगम प्रत्याशियों को लेकर फैसला नही हुआ है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अन्य सीटों पर आज ही घोषणा कर दी जायेगी। पार्टी की ओर से नगर पालिका, नगर पंचायत और निगमों मे सभासदों की सूची जारी कर दी गयी है।
