दून पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू, मिला निर्दलीय और बसपा का समर्थन – News Debate

दून पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू, मिला निर्दलीय और बसपा का समर्थन

देहरादून। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज उतराखंड के दौरे पर दून पंहुची जहां भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने उनके समर्थन में सीएम कार्यालय तक रैली निकाली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा तथा एनडीए का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए आदिवासी समुदाय से चयन ऐतिहासिक है। श्री कौशिक ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग समर्थन की अपील की और सभी सदस्यो ने उनके प्रति पूरा समर्थन जताया। कौशिक ने कहा कि 2 निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दिया और बसपा के दो विधायकों से समर्थन का अनुरोध किया है जिसमें उन्होंने समर्थन का भरोसा दिया है। उतराखंड से भाजपा के अलावा 4 अन्य विधायकों का भी उन्हें समार्थन मिलेगा। दून पंहुचकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान  केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा तथा विस अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित सांसद एवं विधायक मौजूद रहे।

कार्यकारिणी में सरकार के 100 दिनों पर चर्चा

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे रखे गये विन्दुओ और सरकार के 100 दिनों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी में लाए गये विन्दुओ पर चर्चा की गई और उन्हें इकाई तक पहुचाने तथा धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गये 7 सूत्रीय मंत्र सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मरकता,संवेदना और संवाद पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यकारिणी में सरकार के 100 दिन पर भी चर्चा हुई और विकास के रोडमैप पर भी बैठक मे आए जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ
विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के अनेक मुद्दों और सामान आचार सहिता जैसे मुद्दों पर चर्चा आम आदमी तक पहुचे इस पर विमर्श किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *