देहरादून। भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि रानीखेत से दीप भगत और पौड़ी से कमल किशोर रावत अध्यक्ष बनाये गए हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत
नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट अध्यक्ष नगर पंचायत भिकियासैण से चुनाव लड़ रहे हैं।
