पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा,श्रद्धांजलि – News Debate

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा,श्रद्धांजलि

डॉ मनमोहन सिंह ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया: महारा

देहरादून। देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा में पूर्व प्रधानमन्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह ने न केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का कार्य कर आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।
नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री राजनेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे क्रांतिकारी कानून बनाय गए।
शोक सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय योगदान तो है ही लेकिन उनके पहले कार्यकाल में जो भारत अमरिका परमाणु संधि हुयी वह भारत अमेरिका सबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामन्त्री महेंद्र नेगी, महामन्त्री नवीन जोशी, डॉ जसवंत सिंह गोगी , आनंद सिंह , सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *