भीमताल से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस खाई मे गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल – News Debate

भीमताल से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस खाई मे गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल

हल्द्वानी। भीमताल से हल्द्वानी की ओर आ रही रोडवेज की बस आमडाली नामक स्थान के पास खाई मे गिर गयी जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही रोडवेज की बस 100 फीट से अधिक दूर खाई मे गिर गयी। बस में 25 लोग सवार बताये जा रहे है। SDRF की रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं।

घायलों को भीमताल अस्पताल से बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों को लेने के लिए हल्द्वानी से भीमताल के लिए 15 से अधिक एंबुलेंस रवाना हुई है। रोडवेज की यह बस हल्द्वानी डिपो की है जो रोज सुबह हल्द्वानी से 7:30 बजे पिथौरागढ़ को निकलती है। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह छह बजे करीब पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को वापसी करती है।

सीएम ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटना को दुःखद बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *