आरोपी के कब्जे से 02 चापड़, एक कुल्हाडी तथा 140 किलोग्राम गौ मांस बरामद
आरोपी के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
देहरादून। रायपुर पुलिस ने गौमांस की विक्री करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्रांतर्गत इलमचन्द वाली गली में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस पशु मांस विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत इलमचन्द वाली गली रायपुर में दबिश देकर 01 आरोपी कलीम पुत्र अनीस को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 140 किलो पशु मांस, पशु कटान में प्रयुक्त 02 चापड़ तथा 01 कुल्हाड़ी बरामद हुयी। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस की जांच करायी गयी तो उक्त बरामद मांस गौमांस होना पाया गया। जिसके आधार पर थाना रायपुर में अभियुक्त के विरूद्ध उत्तराखण्ड गौंवश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
कलीम पुत्र अनीस, निवासी 31 रायपुर रोड, शक्ति विहार, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष।
बरामदगीः-
1- 02 चापड़ (बड़े चाकू)
2- 01 कुल्हाड़ी
3- 140 किलो पशु मांस
पुलिस टीम
1- उ0नि0 दीपक गैरोला
2- उ0नि0 ज्योति प्रसाद उनियाल
3- कानि0 संकेश शुक्ला
4- कानि0 प्रदीप नेगी
5- कानि0 मनोज कुमार