जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरूकता शिविर

पौड़ी(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लक्ष्मणझूला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्रदान करना था।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कालेज लक्ष्मणझूला में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत पीड़ित पक्ष को शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और उसके समाधान की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) द्वारा विकसित लीगल सर्विस मैनेजमेंट सिस्टम और उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा बनाए गए लीगल एड इनफॉर्मेशन सिस्टम के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इन पोर्टलों के माध्यम से आम जनता द्वारा ऑनलाइन विधिक सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया।
कार्यक्रम में आगामी 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान कर आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *