कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चंद) जनपद पौड़ी के गुमखाल के निकट द्वारीखाल के निकट एक कार के खाई मे गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग दिल्ली से अपने गाँव आ रहे थे।
घटना की सूचना सतपुली थाने को मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। वाहन संख्या- DL-10CU6560) खाई में गिर हुआ था। दुर्घटनाग्रस्त कार में 1 महिला व 2 पुरुष सवार थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी दिल्ली से अपने गांव कुठारगांव पौड़ी जा रहे थे। गुमखाल के पास द्वारिखाल में कार अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर तीनों व्यक्तियों के शव को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक
1- विनोद सिंह नेगी पुत्र सोहन सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
2-गौरव पुत्र विनोद सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल।
3-चंपा देवी पत्नी विनोद सिंह नेगी उम्र 57 निवासी-कुठारगांव पौड़ी गढ़वाल ।