शादी से पूर्व वाहन स्वामियों को ‘‘सेफ सफर ऐप’’ के माध्यम से कराना होगा रजिस्ट्रेशन : डीएम – News Debate

शादी से पूर्व वाहन स्वामियों को ‘‘सेफ सफर ऐप’’ के माध्यम से कराना होगा रजिस्ट्रेशन : डीएम

सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में ओवर लोडिंग पर सख्त कार्यवाही के आदेश

पौड़ी(चन्द्रपाल सिंह चन्द) सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने नशे में वाहनों का संचालन व ओवर लोडिंग करने पर वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों को अब विवाह के लिए बुक हुए वाहनों का सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
शनिवार को एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उपजिलाधिकारी स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक कमेटी का गठन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कमेटी में ब्लॉक स्तर के उच्च अधिकारियों को भी शामिल करें।
जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह कमेटी मोटर मार्गो के असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करेगी। जिससे उन स्थानों पर समय पर सुरक्षा हेतु कार्य किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने आरटीओ, पुलिस व उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवर लोडिंग वाहनों पर विशेष ध्यान रखें व पकड़े जाने पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन संचालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करने व तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि विवाह के लिए बुक हुए वाहन स्वामियों को सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने पटवारियों को भी सख्त निर्देश दिये कि शादी में चलने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन चेक करना सुनिश्चित करें।
बैठक में आरटीओ ने बताया कि शादियों में बुक टैक्सी -मैक्सी वाहन स्वामी सीधे सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि बसों को शादी से पूर्व आरटीओ कार्यालय से शादी के लिए अस्थाई परमिट लेना होगा तथा उसके बाद सेफ सफर एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। बैठक में बताया कि परिवहन विभाग द्वारा माह जनवरी से अक्टूबर तक 35112 चालन व पुलिस विभाग द्वारा 30908 चालन किये हैं।
बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, आरटीओ द्वारिका प्रसाद, अधिशासी अभियंता लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता बैजरो लोकेश कुमार व आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *