कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। पुलिस व सीआईयू टीम ने एक नशा तस्कर के पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये आंकी गयी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस व सीआईयू की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान झूला पुल के निकट नशा तस्कर मौ. तौफीक उर्फ बारू के पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया अभियुक्त तौफीक शातिर नशा तस्कर है। इसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।
मौ. तौफीक के खिलाफ पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।