कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। थाना धुमाकोट पुलिस ने चैकिंग के दौरान साढ़े ग्यारह किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त मुरादाबाद का निवासी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गौलीखाल -रामनगर मार्ग पर चैकिंग के दौरान साढे ग्यारह किलो गांजा बरामद कर एक ब्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी शमशाद पुत्र करामत निवासी जमालपुर बिलारी मुरादाबाद (उप्र) को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमल सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक हेमराज सिंह पंवार, मुख्य आरक्षी राकेश आजाद व आरक्षी राकेश कुमार शामिल थे।