गरुड़/बागेश्वर(गोविंद मेहता/दिनेश नेगी) धन तेरस पर नशे मे धुत शराबी को कमरे मे बन्द करना महंगा साबित हो गया। शराबी ने घर मे रखा गैस सिलेंडर खुला छोड़ दिया और घर मे आग लग गयी।
घटना देवनाई घाटी के रणकुड़ी गांव की है। गरुड़ तहसील के ग्राम रणकुड़ी राजस्व क्षेत्र नौ गांव मे देर रात धनतेरस के मौके पर शराब पीकर लोगों को गाली गलौच कर रहे कुंदन नाथ पुत्र माधो नाथ ने शराब के नशे में घर पहुंचते समय नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी के साथ मारपीट की। इस बात पर नारायण गिरी एवं उसके परिवार ने कुंदन नाथ को नशा उतरने तक अपने घर के नीचे वाले कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद अचानक कुंदन ने अंदर से कुंडा लगाकर खुद को बंद कर दिया। बंद कमरे के अंदर कुंदन नाथ द्वारा कमरे में रखे गैस का रेगुलेटर खोल दिया। थोड़ी देर बाद जब कुंदन नाथ एवं नारायण गिरी के परिजनों ने आकर दरवाजे को खोलने का प्रयास किया तो कमरे में उसके द्वारा आग लगा दी। जिसमें दोनों के परिजन झुलस गए। जिसके बाद उन्हें बचाने की कोशिश में आए अन्य लोग भी आग की चपेट में आने से झुलस गए।
सूचना मिलते ही तत्काल राजस्व विभाग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जहाँ घायलो को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस एवं टैक्सी के माध्यम से सीएससी बैजनाथ लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ डॉ नरेन्द्र कीर्ति द्वारा बताया कि बर्न का मामला आया है जिसमें 11लोग जुलझ गए हैं जिसमें से 5 लोगों की 50प्रतिशत व 6 लोग तीस से चालीस प्रतिशत जुलझ गए हैं। जिसमें से दस लोगों का प्राथमिक उपचार कर हायर सेन्टर भेज दिया गया है। एक का इलाज यही चल रहा है।
घायल
भगवती देवी पत्नी मदन नाथ उम्र 65 वर्ष, कुंदन नाथ पुत्र मदन नाथ उम्र 33 वर्ष, मंगलगिरी पुत्र पुष्पा देवी उम्र 19 वर्ष, बीना देवी पत्नी कुंदन नाथ उम्र 25 वर्ष,जगदीश नाथ पुत्र शंकर नाथ उम्र 22 वर्ष,कलावती देवी पत्नी शंकर नाथ उम्र 55,जीवन गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 22, विनोद गिरी पुत्र नारायण गिरी उम्र 21, चंपा देवी पुत्री नारायण गिरी उम्र 24, मुन्नी देवी पत्नी नारायण गिरी उम्र 42,मुकेश गिरी पुत्र हरीश गिरी उम्र 14 वर्ष घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप नगरकोटी भी दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे और उनके द्वारा घायलों को उपचार के दौरान मदद की। वही राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मेहता द्वारा बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्या कारण रहा।
अन्य चार घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि एक घायल सीएचसी बैजनाथ में इलाज चल रहा है।

