रुड़की के मेयर गोयल को भाजपा ने किया पार्टी से निष्कासित

देहरादून। भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोपों के चलते निष्कासित कर दिया है।

 


पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम मे पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी संगठन के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। इसके अलावा उन पर संपत्ति नवीनीकरण में 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *