शिक्षक समाज का प्रमुख दर्पण होता है: ऋतु खण्डूडी – News Debate

शिक्षक समाज का प्रमुख दर्पण होता है: ऋतु खण्डूडी

अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोशिएशन पौड़ी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खण्डूरी ने किया प्रतिभाग

कोटद्वार(चंद्रपाल सिंह चन्द)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी ने अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोशिएशन पौड़ी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों को समाज का प्रमुख दर्पण बताते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक ही कर सकता है।
बालासौड़ स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षकों को शिक्षक के रूप में उनकी भूमिका बताते हुए कहा कि बिना शिक्षक के समाज से बुराईयों को समाप्त करना मुश्किल है तथा एक शिक्षक ही है जो समाज को सही दिशा देने का कार्य कर सकता है।
उन्होंने शिक्षकों को समाज का प्रमुख दर्पण बताते हुए कहा कि जैसे शिक्षक होंगे आने वाला समाज भी वैसा ही होगा। इसलिए शिक्षकों अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना आवश्यक है। खंडूरी ने कहा कि शिक्षक को अपनी जाती व धर्म से पहले अपने विधार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ एक अच्छा नागरिक बनाना महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी बाते सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष बिजेंद्र आर्य, प्रदेश संरक्षक सोहन लाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रकाश, जगदीश राठी, संजीव कुमार, दिलबर सिंह विवेक भारती, अनूप पाठक व भारत भूषण समेत अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *