रुद्रप्रयाग मे खाई मे गिरी बोलेरो, 2 की मौत, 3 घायल

देहरादून। रुद्रप्रयाग रतनपुर-अन्द्रिया-थेड़ा मोटरमार्ग पर मूल्या अन्द्रिया के पास एक बोलेरो के खाई मे गिरने से उसमे सवार दो की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और पीआरडी के जवान घटना स्थल के लिए रवाना हुए और जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। वहीं शवों को भी खाई से निकाला। मृतकों मे दीपक सिंह पुत्र दिनेश सिंह उम्र 14 वर्ष और जय सिंह पुत्र मुर्खल्या सिंह उम्र 65 वर्ष हैं। वहीं मनीष सिह पुत्र दिनेश सिह उम्र 12 वर्ष, दिनेश सिंह पुत्र जसपाल सिह उम्र 45 वर्ष, राकेश सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष घायल हुए हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *