लखनऊ से बस संचालन की मांग, परिवहन मंत्री से मिला उत्तराखंड महासभा का शिष्ट मंडल

लखनऊ(चन्द्रपाल सिंह चंद)। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि) भारत के शिष्ट मंडल ने परिवहन राज्य मंत्री से उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाँऊ के लिए बसों के संचालन की मांग की है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन सिंह रावत नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर के आवास पर मुलाकात की। शिष्ट मंडल ने लखनऊ में निवासरत उत्तराखण्ड प्रवासियों की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए परिवहन मंत्री से कोटद्वार व रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।
मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि परिवहन मंत्री दया शंकर ने तत्काल दूरभाष पर संबंधित अधिकारी को बसों के संचालन के आदेश दिए हैं।
शिष्ट मंडल में लखनऊ शाखा अध्यक्ष अवधेश कोठारी, महामंत्री जगदीश बुटोला, सांस्कृतिक सचिव प्रेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट व पूरन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *