संदिग्ध आत्महत्या से उठा पर्दा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बेटी का कत्ल – News Debate

संदिग्ध आत्महत्या से उठा पर्दा, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बेटी का कत्ल

घटना को आत्महत्या का रूप देने का किया था प्रयास

अवैध सम्बंधो को छुपाने के लिये माँ ने अपने प्रेमी के संग मिलकर रची थी बेटी की हत्या की साजिश

चुन्नी से अपनी पुत्री का गला घोंटकर दिया था घटना को अंजाम, 

मृतक युवती ने मॉ को पडोस में रहने वाले प्रेमी के साथ देखा था आपत्तिजनक स्थिति में

देहरादून। थाना पटेल नगर में युवती की संदिग्ध मौत को लेकर पर्दा उठ गया है। युवती की मां ने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर युवती की गला घोंट दिया और आत्म हत्या का रुप देने की कोशिश की।

वीरवार प्रातः चौकी बाजार पर सूचना मिली कि न्यू पटेलनगर क्षेत्र में एक लडकी द्वारा अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पहुंचे। मृतका की पहचान ममता पुत्री सुखविन्दर सिंह, निवासी न्यू पटेलनगर देहरादून, उम्र-20 वर्ष के रूप में हुई। घटना के सम्बंध में परिजनो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पिता सुखविन्दर सिंह दूध सप्लाई का काम करते है, जो घटना के सुबह रोज की भांति प्रातः 4 बजे दूध सप्लाई के कार्य से घर से चले गये थे। प्रातः समय करीब 05:00 बजे मृतक की मॉ हरप्रीत द्वारा मृतका को पंखे पर फांसी लगाकर लटके हुए देखा तो उसके द्वारा मृतका के शव को नीचे उतारकर अन्य परिजनो को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया।

घटना के सम्बंध में मृतका की माँ द्वारा अकेले ही शव को नीचे उतारने की बात पर संदेह होने पर घटना की संदिग्धता के दृष्टिगत पुलिस को शक हुआ। जिस पर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मृतका के पिता, अन्य परिजनों व आसपास के लोगो से जानकारी की गई तो उनके द्वारा घटना पर शक जाहिर किया गया। प्रकरण की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका की मॉ हरप्रीत का उसके पडोस में रहने वाले नितिन नाम के व्यक्ति से काफी मिलना-जूलना था, जिसके सम्बंध में मृतका ममता को जानकारी हो गई थी। उसके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता को बताया गया था। सुखविन्दर सिंह से जानकारी करने पर उसके द्वारा भी इस बात की पृष्टि की गई ।

जिस पर पुलिस द्वारा मृतका की मॉ व उसके परिचित नितिन को आवश्यक पूछताछ हेतु चौकी लाया गया, जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की माँ द्वारा अपने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर मृतका ममता की हत्या करना तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये चुन्नी के सहारे पंखे में लटका देना स्वीकार किया गया।
घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री सुखविंदर सिंह द्वारा थाना पटेलनगर पर लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 411/24 अंतर्गत धारा 302/201/34 ipc पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा बाद विस्तृत पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर मृतका की मॉ हरप्रीत कौर व उसके प्रेमी नितिन को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मृतका की मां द्वारा बताया गया कि उसके अपने पडोस में रहने वाले नितिन के साथ उसके अवैध सम्बंध थे, जिसके बारे में उसकी पुत्री ममता को जानकारी हो गई थी तथा उसके द्वारा इस सम्बंध में पूर्व में अपने पिता सुखविन्दर को बताया था। इस बात को लेकर सुखविन्दर व मृतका की मां के बीच पूर्व में विवाद हुआ था, पर नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहने तथा अपनी गलती स्वीकार करने पर सुखविन्दर द्वारा उसे माफ कर दिया था, परन्तु 04-05 दिन पूर्व मृतका ममता द्वारा मां व नितिन को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पिता व अन्य परिजनो को इस सम्बंध में बताने की बात कही थी, जिस पर मां व नितिन द्वारा उसे रास्ते से हटाने की योजना बनायी तथा वीरवार की प्रातः सुखविन्दर सिंह के घर से काम पर जाने के बाद मां द्वारा नितिन को कमरे पर बुलाया गया, जहां उन दोनो ने चुन्नी से मृतका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा उसे आत्महत्या दिखाने के लिये शव को पंखे से लटका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *