बीरोखाल में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

पौडी। प्रदेश मे सरकारी भूमि में अवैध मजार बनाने जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा में बीरोखाल ब्लॉक के जुखणी गांव के सिविल क्षेत्र में बनी अवैध मजार को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त किया है।

बताया जा रहा है की मजार का निर्माण काफी पहले से ही सरकारी भूमि पर किया गया था, लेकिन प्रशासन की नजरो में मजार न आने के कारण मजार पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। वहीं सिविल भूमि पर बनी मजार की सूचना जैसे ही प्रशासन टीम को मिली प्रशासन की टीम ने मजार को ध्वस्त कर डाला। वहीं विश्व हिंदू परिषद का कहना है की प्रशासन को सरकारी भूमि पर कड़ी नजर रखनी होगी जिससे इस अवैध मजार सरकारी भुजा पर न बन पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *