कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया गया।
बुधवार को गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया तथा राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए कामना की गयी।
आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के सभी वर्गों तथा युवाओं को एक सूत्र में जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा राहुल गांधी के संदेश नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, सेवादल के महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, बृजपाल सिंह नेगी, विजय माहेश्वरी, सुदर्शन रावत, सुनील दत्त सेमवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, धीरज बचवान, राजेन्द्र सिंह असवाल, राजीव कपूर, मानशेर सिंह सैनी, पंकज, ज्योति व लता समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।