बेतालघाट महोत्सव से लौट रहे लोगों का वाहन खाई मे गिरा, 2 की मौत – News Debate

बेतालघाट महोत्सव से लौट रहे लोगों का वाहन खाई मे गिरा, 2 की मौत

नैनीताल। नैनीताल जिले मे देर रात बेतालघाट महोत्सव से लौट रहे लोगों का वाहन खाई मे गिर गया जिससे उसमे सवार दो लोगों की मौत हो गयी और 13 घायल हो गए।

 दुर्घटना बेतालघाट थाना क्षेत्र में हुई है. यहां रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में नैनीचैक निवासी 65 वर्षीय उम्मेद सिंह मौत हो गई। बाद मे अस्पताल मे  घायल एक 14 साल की एक लड़की ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में 6 लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग के बदहाल होने के चलते वाहन खाई में जा पलटा। लोगों ने आक्रोश जताया कि सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार दिन पहले ही ओखलकाँडा मे हुएसड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *