कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार एवं जिला युवा कांग्रेस कोटद्वार द्वारा भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने इस अवसर पर बेस चिकित्सालय में मरीजों को फल व जूस वितरित किया।
मंगलवार को गोखले मार्ग स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. गांधी का मकसद 21वीं सदी के भारत निर्माण के साथ ही भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखना था। स्व. गांधी ने अपने इसी सपने को साकार करने के लिए देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की थी। जिसमें संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार व 18 साल के युवाओं को मताधिकार सहित पंचायती राज आदि शामिल हैं।
इस मौके पर कांग्रेसजनों द्वारा राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मरीजों को फल, ग्लूकोज व जूस का वितरण किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, विजय रावत जिलाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, धीरेन्द्र बिष्ट जिलाध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, महावीर रावत अध्यक्ष महानगर सेवादल, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, चंद्रमोहन सिंह, दलीप सिंह रावत, शूरवीर खेतवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, पूनम, अनुपमा, बरखा, अंबिका व दीपशिखा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।