मृतकों मे सभी एक इंजीनियरिंग कालेज के छात्र
देहरादून। शनिवार को मसूरी के पास एक दुखद हादसा हुआ है।मसूरी-देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड चूनाखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमे सवार चार युवक और दो युवतियों की मौत हो गयी। पुलिस फायर सर्विस, एसडीआरएफ रेस्क्यू कार्य मे जुटी है।
बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे। सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौडे़। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मसक्कत के बाद शव और घायलों को खाई से सड़क तक निकाला। रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की मौत हो चुकी थी और दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। 108 के द्वारा उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था जहाँ एक और ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।