डोईवाला मे चोरी का खुलासा, लाखों की ज्वैलरी व नकदी के साथ शातिर गिरफ्तार – News Debate

डोईवाला मे चोरी का खुलासा, लाखों की ज्वैलरी व नकदी के साथ शातिर गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा करते हुए घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी व नगदी के साथ 01 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त है आदतन अपराधी, पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। आरोपी के विरूद्ध चोरी व नकबजनी के कई अभियोग दर्ज हैं।

कोतवाली डोईवाला मे  14 अप्रैल को वादी राकेश बिष्ट निवासी- निकट सन्त निंरकारी सतसंग भवन चांदमारी डोईवाला देहरादून द्वारा दर्ज रिपोर्ट मे बताया गया कि 13 अप्रैल की रात्रि वह अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होने हेतु शमशेरगढ देहरादून गये थे तथा दिनांक 14 अप्रैल को जब अपने घर वापस आये तो घर के ताले टूटे मिले। घर के अंदर से किसी अज्ञात चोर द्वारा घर मे रखी नगदी व अभूषण चोरी कर लिये गये थे।

चोरी की घटना के अनावरण के लिए कोतवाली डोईवाला मे तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आ