पूर्व कांग्रेस नेत्री अनुकृति व जिप अध्यक्ष रेणु गंगवार ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून। लोस चुनाव से एन पहले कांग्रेस से इस्तीफा और भाजपा का समर्थन करने वाली पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं आज भाजपा मे शामिल हो गयी। वहीं कांग्रेस से उधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार व उनके पति सुरेश गंगवार ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय मे उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की। अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। उन्हें भाजपा के दिलीप रावत ने हराया था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं। हरक के साथ ईडी जांच मे फंसी अनुकृति ने चुनाव से पहले मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुए भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की। ईडी अनुकृति से पूछताछ कर चुकी है। वहीं रुद्रप्रयाग की पूर्व जिप अध्यक्ष और पूर्व मे प्रत्याशी रही लक्ष्मी राणा भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा के पक्ष मे वोट की अपील कर चुकी है। हरक की करीबी भी भाजपा ज्वाइन कर सकती है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोलकर मोदी जी के पक्ष में मतदान किया है। जनता मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण चाहती है और मोदी के 10 वर्ष का कार्यकाल को देखकर जनता ने विकास पर अपनी मोहर लगाई है।विपक्षी दलों के नेताओ ने पहली ही हार स्वीकार करके वोटिंग केंद्र तक जानी की भी जहमत नहीं उठाई, जबकि 85 वर्ष से उपर के मतदाताओं का मतदान भी सरकार की और से बढ़ चढ़कर करवाया गया है।

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, महामंत्री आदित्य कोठारी तथा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *