थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी ईवीएम मशीन

पौड़ी(चंद्रपाल सिंह चन्द)। लोकसभा चुनाव में जनपद पौड़ी की छह विधान सभाओं से चुनाव सम्पन्न करा कर लौटी 945 पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा करा दी हैं। ईवीएम मशीनें थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी।

बीते शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम में 398 पोलिंग पार्टियों द्वारा उसी दिन व दूरस्थ क्षेत्र की 547 पोलिंग पार्टियों द्वारा शनिवार को ईवीएम मशीनें जमा की गयी।
गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनपद के सभी छह विधान सभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीन व वीवीपैड सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेंगे। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी की निगरानी में भी रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *