बाबा तरसेम सिंह की हत्या को दी गयी 10 लाख की सुपारी, 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार – News Debate

बाबा तरसेम सिंह की हत्या को दी गयी 10 लाख की सुपारी, 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार

देहरादून, ऊधम सिंह नगर/ नानकमत्ता गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा तरसेम की हत्या के लिए शूटरों को 10 लाख की सुपारी दी गयी थी। पुलिस ने मामले मे 4 साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने  शूटरों को सुपारी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थी। डेरे पर वर्चस्व के लिए ही बाबा तरसेम सिंह की हत्या कराई थी।

घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने फरार बदमाशों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषत कर दिया है।

गौरतलब है कि 28 मार्च को नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की सुबह सुबह दो हमलावरों ने बाबा की हत्या कर दी थी। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाब निवासी सर्वजीत सिंह और अमर जीत सिंह के रूप मे हुई।  बदमाशों की धरपकड़ को 11 टीमो का गठन किया था।

पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या में षड्यंत्र रचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगो ने शूटरों को सुपारी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थी । डेरे पर वर्चस्व के लिए इन लोगो ने बाबा तरसेम सिंह की हत्या कराई थी।

पुलिस के अनुसार डेरे के ही अमनदीप सिंह उर्फ काला निवासी बराजगत थाना अमरिया जिला पीलीभीत ने दोनों शूटरों को बाबा तरसेम सिंह की लोकेशन की जानकारी दी और दोनो बदमाशों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनो बदमाश 19 मार्च को नानकमत्ता आ गए थे और गुरुद्वारे की सराय में कमरा नम्बर 23 में में रह रहे थे और बाबा तरसेम सिंह के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे थे। मदद करने वाले दिलबाग सिंह ,हरविंदर सिंह, बलकार सिंह के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।  मामले में प्रयोग की गई दो स्विफ्ट कार UK06 Y 1476 औऱ UP 27 BK 9099 और दो मोबाइल बरामद की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *