द्वारीखाल मे भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष मे किया जनसंपर्क – News Debate

द्वारीखाल मे भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष मे किया जनसंपर्क

कोटद्वार।विधान सभा यमकेश्वर के किनसूर में ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणां ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा के प्रचार प्रसार के संबंध के चर्चा करते हुए कहा कि समस्त भाजपा कार्यकर्ता कमर कस कर प्रचार प्रसार में जुट जाएं। गुरुवार को किनसुर शक्ति केंद्र (अ) बूथ सं 146, 147, 148 व 153 एंव किनसूर (ब) के बूथ सं. 144, 145, 149 व 152 में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अभी से ही वृद्ध व विकलांग मतदाताओं कि जानकारी भी रखनी पड़ेगी। ताकि मतदान के दिन उन्हे मतदेय स्थल तक लाया व ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार नए युवा मतदाताओं में भी प्रथम बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक में उन्होंने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वाल लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कमर कस कर तेजी से प्रचार प्रसार में जुट जाने को कहा है।

इस मौके पर किनसूर (ब) शक्ति केंद्र के प्रभारी आनन्द प्रकाश ने भी बैठक को सम्बोधित कर समस्त कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनहितकारी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार करने की अपील की है।
बैठक का संचालन संजीव जुयाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शक्ति केन्द्र किनसूर (अ) के संयोजक महेन्द्र सिह, किनसूर (ब) के संयोजक आँचल नेगी, किनसूर (ब) के प्रभारी आनन्द प्रकाश, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सिह नेगी, युवा मोर्चा पंकज रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिह, हतनूड बूथ अध्यक्ष सतीश बिष्ट, प्रधान ग्राम पंचायत किनसूर दीप चन्द शाह, बृजमोहन बिष्ट, आलम सिह, सुनील रियाल, कमल नयन, बृजमोहन सिह, सुन्दर सिह, सुरमान सिह सहित अनेक भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *