हरक को ओडिसा का पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, रामलला के दर्शन कर लौटे हरदा को राहत – News Debate

हरक को ओडिसा का पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, रामलला के दर्शन कर लौटे हरदा को राहत

देहरादून। कांग्रेस हाईकमान ने ईडी की जांच मे फंसे हरक सिंह रावत को आगामी विधानसभा चुनाव और आम चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। हरक सिंह रावत को ओडिशा के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ इस लिस्ट में मीनाक्षी नटराजन और प्रगट सिंह का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं मे सुमार हरक सिंह रावत पाखरो टाइगर सफारी मामले मे इन दिनों  ईडी की जांच में फंसे हैं और हरिद्वार सीट से लोक सभा टिकट के लिए भी दावेदारी कर रहे हैं। वह हरिद्वार मे सक्रिय भी रहे हैं।

दूसरी ओर पूर्व सीएम हरीश रावत भी इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। रावत लंबे समय इस क्षेत्र मे सक्रिय है। राम लला के दर्शन कर रावत को हरक की शिफ्टिंग से कुछ राहत जरूर मिली है। हालांकि कांग्रेस ने अभी पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पत्ते नही खोले हैं। दूसरी ओर भाजपा तीन सीटों टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद पौडी और हरिद्वार पर कोई फैसला नही ले पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *