देहरादून। उत्तराखंड सिनेमा जगत के लिए आज दुखद खबर आयी। 2 दशक से उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में यादगार सफर तय करने के बाद सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कलाकार गीता उनियाल का निधन हो गया। उन्होंने बीत शाम अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गीता उनियाल कई वर्षों से कैंसर से लड़ रही थी। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से जानकारी साझा की है।
गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड की संस्कृति मे एक पत्र छोड़ गयी। उन्होंने देश-विदेश के मंचों पर उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी। गीता ने 300 से ज्यादा वीडियो एलबम और 17 फीचर फिल्मों में किरदार निभाया था। उनके निधन से उत्तराखंड कला जगत तथा आम जन मानस में शोक की लहर है।
गीता को वर्ष 2020 में कैंसर ने जकड़ लिया था। एक बार सफल सर्जरी होने के वह दोबारा वे कैंसर ग्रसित हो गईं। उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री में उनका सफर 20 साल का है. जिसमें 5 बड़े पर्दे की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन 20 साल में वह अनगिनत गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी थी। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद अभिनेत्री गीता उनियाल आखिरी क्षणों तक काम करती रही। हाल ही में रिलीज हुई जय मां धारी देवी में भी उनके शानदार अभिनय को खासा पसंद किया गया।