देहरादून। हिंसक वन्य जीवों के हमले रुकने का नाम नही ले रहे हैं। खटीमा के नबदिया गांव में जंगल में शौच करने गई महिला को आज सुबह बाघ उठा ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में शौच को गई एक महिला को बुधवार सुबह बाघ ने उठा लिया। देर तक महिला वापस नही आई तो परिजन खोज मे निकले। ग्रामीणों ने इस दौरान घटनास्थल पर खून के निशान देखे।
ग्रामीणों ने सुरई रेंज को सूचना दी तो टीम घटनास्थल पर पहुंची। वन क्षेत्र अधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि एक टीम को मौके पर भेज दिया है, दूसरी टीम को रवाना किया जा रहा है। बख्तरबंद ट्रैक्टर के साथ वनकर्मी शव की खोजबीन कर रहे हैं। खोजबीन मे जुटे वन कर्मियों को अभी तक महिला बरामद नही हो पायी।