देहरादून/चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास आज दर्दनाक हादसा हो गया। टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई । बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाइक पीपलकोटी से चमोली की ओर आ रही थी और टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। तीनों टेम्पो के नीचे आकर कुचल गए। इस हादसे मे स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।