सेना के जवान की हत्या मे शामिल 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने सेना के जवान की हत्या मे शामिल वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पानीपत से गिरफ्तारी की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ की एक टीम द्वारा पानीपत हरियाणा मे छापा मारकर हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान सेना के जवान की हत्या में शामिल 10–10 हजार रूपये के 02 इनामी अपराधियों की गिरप्तारी की गयी है।*

3 दिन पहले STF की टीम द्वारा हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान सेना के जवान की हत्या में शामिल दस हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पानीपत हरियाणा से की गई थी। इसी मामले में दो अन्य 10–10 हजार के इनामी राजपाल और गौरव थाना रुड़की हरिद्वार से वांछित चल रहे थे। कल देर रात इनकी सूचना मिलने पर एसटीएफ टीम द्वारा पानीपत जाकर दोनों की गिरफ्तारी की गई है। सेना के जवान की हत्याकांड में शामिल यह दोनों आरोपी अपने साथी की गिरफ़्तारी के बाद से ही एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के भय से कोर्ट में सरेंडर की योजना बना रहे थे। सूचना एसटीएफ को मिलने पर इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा अपना जाल बिछाया गया और पानीपत में जाकर दबिश देकर दोनों इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा यह भी बताया गया कि पिछले 36 घंटे में एसटीएफ द्वारा तीन इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा एसटीएफ की सभी टीमों द्वारा अलग अलग राज्यों में इनामियों की गिरप्तारी हेतु दबिशे दी जा रही हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अब तक पिछले 1 महीने में 18 इनामियों की गिरप्तारी की जा चुकी हैै।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *