“गर्लफ्रेंड” पर तकरार, बोली भाजपा, कांग्रेस को विरासत मे मिले यही संस्कार

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के द्वारा कांग्रेस मे भाजपा द्वारा एजेंट छोड़ने और भाजपा मे गर्लफ्रेंड शिफ्ट करने के बयांन पर भाजपा ने तीखी टिप्पणी की है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस संस्कृति का हिस्सा है और इस मामले मे उसे विरासत मे मिले संस्कार है। चौहान ने कहा कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान को तवज्जो देती रही है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो उसके लिए यह नयी बात नही है। कांग्रेस मे मंत्री तक खुले आम यह कहते रहे हैं कि उनके चरित्र हरण के लिए शाजिशे रची गयी। वही पार्टी के कई मुख्य नेता इस तरह के मामलों मे सामने आये। वरिष्ठ नेताओं से मिले अनुभव और विरासत के मामले मे कांग्रेस धनी है। हालांकि महिला सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेसी खूब ढोल पीटते रहे है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस को इस बात पर मंथन करने की जरूरत है की वह अपनी नीति और नीयत से कमजोर हुई है और दूसरो पर दोषारोपण कर रहे है। कांग्रेस मे यह संक्रमण पहले से ही है और उसे खुद के भीतर इस बीमारी का ट्रीटमेंट करने की जरूरत है, क्योकि यह उसकी पुरानी समस्या है।
नकारात्मक और संकीर्ण मानसिकता के चलते ही उसे जनता ने दंडित किया और आज वह हासिये पर चली गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति कर रही है और पीड़ितों के परिजनों की भावनाओ से खिलवाड कर रही है। अंकिता मामला हो या केदार भंडारी मामले मे कानून अपना कार्य कर रहा है, लेकिन कांग्रेस से अवसर के रूप मे देख रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच सकारात्मक सोच के साथ सेवा कार्यो के लिए आगे आना चहिये और अपनी खामियों के लिए दूसरो पर दोष मढ़ने से बचने की जरूरत है।

गौरतलब है कि विगत दिवस कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक कार्यक्रम मे कहा कि भाजपा ने कांग्रेस मे अपने एजेंट छोड़ रखे है और उनकी गर्लफ्रेंड को भाजपा ज्वाइन करवाई है। ऐसे लोग शाम को भाजपा के लोगों के साथ गुफ्तगू करते है और चरित्र हरण की साजिशे तक कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *