पेपर लीक मामले मे मास्टर माइंड की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट जायेगी एसटीएफ

देहरादून। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्ती पेपर लीक मामले मे मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड पर कठोर कार्यवाही हेतु एसटीएफ़ द्वारा हाई कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है। एसटीएफ उत्तराखंड ने ऐसे संगठित गिरोह को चलाने वाले माफिया जिनकी जमानत न्यायलय द्वारा हुई है उस आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी कर ली है।

आज एसटीएफ द्वारा 42 वे आरोपी को स्नातक परीक्षा लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित वीपीडीओ भर्ती पेपर लीक प्रकरण से सम्बंधित अभियोग में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त योगेन्द्र सिह उर्फ बंटी पुत्र स्व श्री हरि सिह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम जितनपुर थाना धामपुर (के एम इंटर कॉलेज धामपुर में टीचर ) को परीक्षा लीक प्रकरण में संलिप्तता  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि गिरफ्तार हुए 42 आरोपियों मे से अब तक 18 लोग जमानत पर बाहर आ चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *