तीन पानी कॉरिडोर में मिला मादा गुलदार का शव, वन महकमें में हड़कंप - News Debate

तीन पानी कॉरिडोर में मिला मादा गुलदार का शव, वन महकमें में हड़कंप

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के तीन पानी कॉरीडोर में मादा गुलदार का शव मिलने से पार्क महकमें में सनसनी फैल गयी। शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। मोतीचूर रेंज में शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके शव को जला दिया गया।

बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के तीन पानी कॉरीडोर में गश्त कर रही वनकर्मियों की टीम ने जंगल में एक मादा गुलदार का शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पार्क महकमें में हडकंप मच गया। शव को कब्जे में लेकर मोतीचूर रेंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। मोतीचूर रेंज अधिकारी ने बताया कि मृत मादा गुलदार की उम्र करीब नौ साल है। शव एक दिन पुराना लग रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *