युवक पर हमला, मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार - News Debate

युवक पर हमला, मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार 

देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। पूर्व में हुए विवाद के चलते आरोपियों द्वारा युवक के साथ मारपीट की थी।

बीती आठ अक्तूबर को शिकायतकर्ता अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर एक लिखित तहरीर दी। आरोप लगाया कि प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार एवं 15 – 20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। इस दौरान आरोपियों द्वारा उसकी चांदी की चैन व 8000 भी छीन लिए गए। वादी द्वारा दी गयी तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई घटना में शामिल दो आरोपी आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों मे आदित्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग निवासी निकट शिव मन्दिर ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष है। वहीं प्रज्जवल दीक्षित पुत्र बॉबी दीक्षित निवासी अनुपम विहार न्यू पेटलनगर, उम्र-19 वर्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *