पुरानी रंजिश में घर बुलाकर युवक को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप - News Debate

पुरानी रंजिश में घर बुलाकर युवक को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हरिद्वार। क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। बीती रात एक युवक को घर बुलाकर गोली मारने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है। कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद और रंजिश चली आ रही है। करीब एक वर्ष पहले भी आदि राना पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी। उस दौरान वह बाल-बाल बच गया था, जबकि रास्ते से गुजर रहा एक ग्रामीण को गोली के छर्रे लगने से घायल भी हुआ था। उक्त घटना के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ बताया जा रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते बीती रात आदि राना को कथित तौर पर घर बुलाया गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उस पर गोली चला दी गई। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पुराने विवाद समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दिए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *