देहरादून। भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन बनाये गए हैं। पूर्व महामंत्री संगठन अजय कुमार को राजस्थान का दायित्व दिये जाने के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। संगठन के स्तर पर फणीन्द्रनाथ शर्मा हरियाणा,असम और त्रिपुरा में बतौर संगठन महामंत्री काम कर चुके हैं।
पार्टी की ओर से जारी सूची मे देश के कई राज्यों मे संगठन मे नई नियुक्तियाँ की गयी है। विगत दिवस जारी सूची मे राम माधव को प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी गयी थी और पूर्व प्रभारी दुष्यंत गौतम को नई सूची मे स्थान नही मिला।