बर्थ डे पार्टी मे हुए युवक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पार्टी मे न बुलाने पर नाराज था पड़ोसी युवक राजपाल, विवाद मे आरोपी ने चाकू से उतारा मौत के घाट

देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में न बुलाने को लेकर हुए विवाद और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद के दौरान मृतक व्यक्ति ने आरोपी को थप्पड़ मारे तो आवेश में आकर आरोपी ने चाकू से मृतक व्यक्ति के सीने पर छह वार किए थे।

देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई थी कि जमनपुर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चाकू मार दिया है। उक्त सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुभारती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान राजपाल पुत्र तेजराम निवासी ग्राम फोटे कुआं थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज की बिल्डिंग जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मीरपुर हेमूपुर तहसील बीसलपुर थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी मनोज की बिल्डिंग जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून की बेटी का जन्मदिन था। इस दौरान बिल्डिंग के बाहर रास्ते उक्त बिल्डिंग में ही रहने वाले राजपाल तथा जितेंद्र कुमार के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपसी कहा सुनी और हाथापाई हो गई। जिसमे आरोपी जितेंद्र कुमार ने चाकू से राजपाल के सीने पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के स्तर पर दिए गए निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना सेलाकुई पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। आरोपी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। घटना में वांछित आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मीरपुर हेमूपुर तहसील बीसलपुर थाना बिलसंडा, पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र25 वर्ष को मेंटल हॉस्पिटल रोड सहसपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते 21 तारीख को उसकी बेटी का पहला जन्मदिन था। जिसमें उसके द्वारा अपने घर पर पार्टी रखी गई थी तथा पार्टी में अपने खास लोगों को ही बुलाया था। पड़ोस में रहने वाले राजपाल से करीब 10-15 दिन पहले उसका शराब के नशे में खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते उन दोनों के मध्य आपसी रंजिश चल रही थी।इसी वजह से उसने राजपाल को पार्टी में नहीं बुलाया था। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच बहस बाजी तथा मारपीट हो गयी तथा राजपाल ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिस पर आरोपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसने गुस्से में आकर राजपाल को मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *