युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने दोस्तो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून। राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र मेया युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21वर्षीय इफ्तिखार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा अनस के कार्यालय में इफ्तिखार के साथ मारपीट की गयी। 

इफ्तिखार के बड़े भाई इंतजार आलम ने बताया है इफ्तिखार इंदिरा मार्किट में कपड़ों की दुकान चलाता था। कल रात को दुकान से आने के बाद घर के बराबर में एक गोदाम में दोस्तो के पास गया। वहीं, किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोस्त इफ्तिखार को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमते रहे। इस बीच दोस्तों ने परिजनों को घटना के बारे में सूचना नहीं दी।

 

कई घंटों बाद लोगों को सूचना दी गई और उसके आधे घंटे बाद इफ्तिखार की मौत हो गई। उन्होंने बताया जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो दोस्तों ने मौके से खून को पानी से साफ कर दिया था। परिजनों ने इफ्तिखार के दोस्त अनस,आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया. जिसके बाद साक्ष्य जमा किये गये। थाना रायपुर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अनस, आरिस और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *